Google Ads की नीतियां
发布时间:2026-09-20 | 浏览:1
Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.
Display & Video 360 के उपयोगकर्ताओं को इस Google Ads नीति का पालन करना होगा. अन्य पाबंदियों के बारे में जानने के लिए, Display & Video 360 के सहायता केंद्र पर जाएं.
Google के विज्ञापन नीति केंद्र में आपका स्वागत है
हमारी नीतियों की खास जानकारी और उन्हें लागू करने का तरीका
हम डिजिटल विज्ञापन का ऐसा नेटवर्क बनाना चाहते हैं जो उपयोगकर्ताओं, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों, और पब्लिशर के लिए भरोसेमंद और पारदर्शी हो. इस सहायता केंद्र का मकसद, ऐसे Google Ads कैंपेन बनाने में आपकी मदद करना है जो नीचे दी गई हमारी विज्ञापन नीतियों के मुताबिक हों.
इन नीतियों को इस तरह से बनाया गया है कि विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, सभी कानूनों का पालन करें और उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित और बढ़िया अनुभव मिले. इसका मतलब है कि हमारी नीतियों के तहत ऐसा कॉन्टेंट इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है जिससे उपयोगकर्ताओं और पूरे विज्ञापन नेटवर्क को नुकसान पहुंच सकता है.
हमारी विज्ञापन नीतियों के दायरे में चार मुख्य कैटगरी आती हैं:
इन प्रमुख कैटगरी में शामिल नीतियों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, कैटगरी के नाम वाले लिंक पर क्लिक करें और उस बारे में नीचे दी गई जानकारी देखें. हर नीति के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, उसके सेक्शन के हेडर पर क्लिक करें.
हम Google के एआई की मदद से और मैन्युअल तौर पर जांच करके पता करते हैं कि विज्ञापन इन नीतियों के मुताबिक हैं या नहीं. नीति के उल्लंघन को ठीक करने के तरीके (एनफ़ोर्समेंट) से जुड़ी हमारी टेक्नोलॉजी, समीक्षा करने वाले लोगों के फ़ैसलों पर आधारित Google के एआई का इस्तेमाल करती है. इससे उपयोगकर्ताओं और विज्ञापन प्लैटफ़ॉर्म को सुरक्षित बनाए रखने में मदद मिलती है. अगर मामले ज़्यादा जटिल, गंभीर या पेचीदा हों, तो आकलन और समीक्षा करने की ज़िम्मेदारी अक्सर विशेषज्ञों को सौंपी जाती है.
हम नीतियों का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट पर कार्रवाई करते हैं. जैसे, हम नीतियों का उल्लंघन करने वाले विज्ञापनों को चलाने की मंज़ूरी नहीं देते, ताकि उन्हें लोगों को दिखाया न जा सके. इसी तरह, गंभीर या बार-बार उल्लंघन करने वाले खाते निलंबित कर दिए जाते हैं. हम नीतियों के बार-बार उल्लंघन को गंभीरता से लेते हैं. इसलिए, ऐसा करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए, हम अपने स्ट्राइक सिस्टम का दायरा भी लगातार बढ़ा रहे हैं.
नीति के उल्लंघन के ख़िलाफ़ अगर एनफ़ोर्समेंट की कार्रवाई से जुड़ा कोई भी फ़ैसला लिया जाता है, तो हम आपको इस बारे में जानकारी देंगे. अगर आपके किसी विज्ञापन को अस्वीकार कर दिया गया है, तो आपके पास उस विज्ञापन को ठीक करने या फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करने का विकल्प है. आपके पास खाते के निलंबन के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करने का भी विकल्प है. इन लिंक को ऐक्सेस करने के लिए ज़रूरी है कि आपने Google Ads खाते में साइन इन किया हो.
पाबंदी वाला कॉन्टेंट
Google Ads, नकली सामान की बिक्री के लिए बिक्री या प्रचार पर रोक लगाता है. नकली सामानों पर किसी दूसरे उत्पाद के ट्रेडमार्क से मेल खाने वाला या साफ़ तौर पर न पहचाने जा सकने वाला ट्रेडमार्क या लोगो होता है. वे किसी उत्पाद की ब्रांड सुविधाओं की नकल करके खुद को ब्रांड मालिक के असली उत्पाद के रूप में पेश करते हैं. यह नीति आपके विज्ञापन और वेबसाइट या ऐप्लिकेशन की सामग्री पर लागू होती है.
खतरनाक प्रॉडक्ट या सेवाएं
खतरनाक कॉन्टेंट के उदाहरण : नशीली दवाएं (रासायनिक या हर्बल), भ्रम पैदा करने वाले मादक पदार्थ, नशीली दवाओं के इस्तेमाल को आसान बनाने वाले उपकरण, हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक पदार्थ और पटाखे, विस्फोटक या अन्य हानिकारक प्रॉडक्ट को बनाने के लिए निर्देश, तंबाकू वाले प्रॉडक्ट. हालांकि, इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं
बेईमानी को बढ़ावा देना
बेईमानी को बढ़ावा देने वाले प्रॉडक्ट या सेवाओं के उदाहरण : सॉफ़्टवेयर हैक करना या इससे जुड़े निर्देश, विज्ञापन या वेबसाइट के ट्रैफ़िक को आर्टिफ़िशियल तरीके से बढ़ाने के लिए डिज़ाइन की गई सेवाएं, जाली दस्तावेज़, परीक्षाओं में नकल करवाने से जुड़ी सेवाएं. हालांकि, इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं
आपत्तिजनक कॉन्टेंट
Google Ads, विविधता और दूसरों के सम्मान को काफ़ी अहमियत देता है. यह पूरी कोशिश करता है कि लोगों को ठेस न पहुंचे. इसलिए, ऐसे विज्ञापन या डेस्टिनेशन दिखाने की अनुमति नहीं देता जिनमें डराने-चौंकाने वाला कॉन्टेंट हो या जो नफ़रत, असहिष्णुता, भेदभाव या हिंसा का प्रमोशन करते हों.
गलत या आपत्तिजनक कॉन्टेंट के उदाहरण : किसी व्यक्ति या ग्रुप को डराने या धमकाने, नस्लीय भेदभाव, और नफ़रत फैलाने वाले ग्रुप से जुड़ा कॉन्टेंट या इस तरह के ग्रुप को प्रमोट करने वाला कॉन्टेंट. साथ ही, अपराध की जगह या दुर्घटना की दिल दहलाने वाली तस्वीरें, जानवरों के साथ क्रूरता, हत्या, खुद को नुकसान पहुंचाना, जबरन वसूली या ब्लैकमेल, जीवों की खत्म हो रही प्रजातियों की बिक्री या व्यापार, अपशब्दों वाले विज्ञापन, और नाबालिगों के यौन शोषण को बढ़ावा देने वाला कॉन्टेंट. हालांकि, इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं
वे काम जिन पर पाबंदी लगाई गई है
विज्ञापन नेटवर्क का गलत इस्तेमाल
Google नेटवर्क पर, उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग तरह के ऐसे विज्ञापन दिखने चाहिए जो फ़ायदेमंद, सुरक्षित, और काम के हों. Google Ads, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को ऐसे विज्ञापन, कॉन्टेंट या डेस्टिनेशन दिखाने की अनुमति नहीं देता जो विज्ञापन समीक्षा की प्रोसेस को धोखा या गच्चा देने की कोशिश करते हैं.
विज्ञापन नेटवर्क के गलत इस्तेमाल को रोकने की नीति के बारे में ज़्यादा जानें.
विज्ञापन नेटवर्क के गलत इस्तेमाल के उदाहरण : मैलवेयर वाले कॉन्टेंट का प्रमोशन करना, उपयोगकर्ताओं से सही डेस्टिनेशन की जानकारी छिपाने के लिए "क्लोकिंग" या अन्य टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना, "आर्बिट्रेज" या सिर्फ़ विज्ञापन दिखाने के मकसद से किसी डेस्टिनेशन का प्रमोशन करना, उपयोगकर्ताओं को किसी अन्य डेस्टिनेशन पर भेजने के मकसद से डिज़ाइन किए गए "ब्रिज" या "गेटवे" डेस्टिनेशन का प्रमोशन करना, उपयोगकर्ताओं से सोशल नेटवर्क के ज़रिए समर्थन हासिल करने के मुख्य या मूल मकसद के लिए विज्ञापन दिखाना, विज्ञापन की समीक्षा करने वाले हमारे सिस्टम को गच्चा देने के लिए, सेटिंग से "छेड़छाड़" या उनमें गलत तरीके से बदलाव करने की कोशिश करना. हालांकि, इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं
डेटा इकट्ठा करना और उसका इस्तेमाल
Google, उपयोगकर्ताओं को भरोसा दिलाना चाहता है कि उनसे जुड़ी जानकारी को सुरक्षित रखा जाएगा. साथ ही, ऐसी जानकारी के इस्तेमाल में काफ़ी सावधानी बरती जाएगी. इसलिए, विज्ञापन पार्टनरों को इस जानकारी का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. जानकारी इकट्ठा करने के मकसद के बारे में ग्राहकों को साफ़ तौर पर बताना चाहिए. साथ ही, विज्ञापन पार्टनरों को सुरक्षा से जुड़े सही तरीकों का इस्तेमाल करके और जानकारी ज़ाहिर करने के बाद ही ऐसा करना चाहिए.
लोगों के बारे में, संभालकर रखी जाने वाली जानकारी के उदाहरण : पूरा नाम, ईमेल पता, डाक पता, फ़ोन नंबर, राष्ट्रीय पहचान, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, टैक्स आईडी, स्वास्थ्य सेवा या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, ऊपर दी गई किसी भी जानकारी के अलावा जन्म की तारीख या माता का विवाह से पहले का नाम, आर्थिक स्थिति, राजनैतिक जुड़ाव, सेक्शुअल ओरिएंटेशन (यौन रुझान), नस्ल या जाति, धर्म. हालांकि, इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं
असुरक्षित तरीके से डेटा इकट्ठा करने और इसका इस्तेमाल करने के उदाहरण : किसी असुरक्षित सर्वर से क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल करना, किसी उपयोगकर्ता के सेक्शुअल ओरिएंटेशन या आर्थिक स्थिति के बारे में दावा करने से जुड़ा प्रमोशन करना, रुचि के हिसाब से विज्ञापन और रीमार्केटिंग पर लागू होने वाली हमारी नीतियों का उल्लंघन करना. हालांकि, इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं
जानकारी को गलत तरीके से पेश करना
हम चाहते हैं कि उपयोगकर्ता हमारे प्लैटफ़ॉर्म पर दिखने वाले विज्ञापनों पर भरोसा करें. इस वजह से, हम यह पक्का करने की कोशिश करते हैं कि विज्ञापनों में हर बात साफ़ और सही तौर पर कही गई हो. साथ ही, इनमें ज़रूरी जानकारी मौजूद हो, ताकि उपयोगकर्ता सोच-समझकर फ़ैसले ले सकें. हम ऐसे विज्ञापनों या डेस्टिनेशन को अनुमति नहीं देते जो उत्पादों, सेवाओं या कारोबार की सही जानकारी छुपाकर या गुमराह करने वाली जानकारी देकर उपयोगकर्ताओं को धोखा देते हैं.
यहां दिए गए उदाहरणों से आपको पता चलेगा कि विज्ञापनों में किन चीज़ों से बचना चाहिए. इस बारे में ज़्यादा जानें कि हमारी नीतियों का उल्लंघन करने पर क्या होगा .
किसी जानकारी को गलत तरीके से पेश करने के उदाहरण : बिलिंग से इस तरह की जानकारी को हटाना या छिपाना कि उपयोगकर्ता से कैसे, कितना, और कब शुल्क लिया जाएगा, वित्तीय सेवाओं से जुड़े शुल्क, जैसे कि ब्याज दर, शुल्क, और जुर्माने वगैरह की जानकारी हटाना या छिपाना, ज़रूरी जगह पर टैक्स या लाइसेंस नंबर, संपर्क जानकारी या घर या ऑफ़िस का पता न दिखाना, ऐसे ऑफ़र देना जो असल में उपलब्ध ही नहीं हैं, वज़न घटाने या आर्थिक फ़ायदे से जुड़े गुमराह करने वाले या गैर-भरोसेमंद दावे करना, झूठी वजहें बताकर दान की रकम इकट्ठा करना, उपयोगकर्ताओं से उनकी निजी या वित्तीय जानकारी हासिल करने के मकसद से "फ़िशिंग" का सहारा लेना या खुद को एक जानी-मानी कंपनी के रूप में पेश करना. हालांकि, इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं
प्रतिबंधित कॉन्टेंट और सुविधाएं
नीचे दी गई नीतियों में, ऐसे कॉन्टेंट के बारे में बताया गया है जिसे कभी-कभी कानूनी या सांस्कृतिक रूप से संवेदनशील माना जाता है. ऑनलाइन विज्ञापन, ग्राहकों तक पहुंचने का मज़बूत ज़रिया हो सकते हैं. हालांकि, संवेदनशील इलाकों में हम इन विज्ञापनों को ऐसे समय या जगह पर न दिखाने की पूरी कोशिश करते हैं जहां उन्हें गलत माना जा सकता है.
इसलिए, हम नीचे दिए गए कॉन्टेंट का सीमित प्रमोशन करने की अनुमति देते हैं. ऐसा हो सकता है कि यह प्रमोशनल कॉन्टेंट, हर जगह के हर उपयोगकर्ता को न दिखाया जाए. साथ ही, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को अपने विज्ञापनों को चलाने की मंज़ूरी पाने के लिए, कुछ और शर्तों को पूरा करना पड़ सकता है. ध्यान दें कि विज्ञापन दिखाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी प्रॉडक्ट, सुविधाएं या नेटवर्क इस तरह के प्रतिबंधित कॉन्टेंट का प्रमोशन करने की अनुमति नहीं देते. ज़्यादा जानकारी के लिए, पॉलिसी मैनेजर पर जाएं.
बच्चों और किशोरों को ध्यान में रखकर बनाए जाने वाले विज्ञापनों से जुड़ी सुरक्षा नीति
बेहतर सुरक्षा सुविधाएं देने के लिए, बच्चों और किशोरों को ध्यान में रखकर बनाए जाने वाले विज्ञापनों से जुड़ी सुरक्षा नीतियों और Google Ads से जुड़ी अन्य नीतियों, दोनों का इस्तेमाल किया जाता है. Google Ads से जुड़ी अन्य नीतियों में शराब, जुआ, ज़्यादा फै़ट, शुगर, और सॉल्ट वाली खाने-पीने की चीज़ों के विज्ञापनों के लिए बनी नीतियां शामिल हैं. हालांकि, इसमें इनके अलावा, और भी नीतियां शामिल हो सकती हैं. सुरक्षा सुविधाओं में ये भी शामिल हैं:
दिलचस्पी के हिसाब से विज्ञापन दिखाने की सुविधा बंद करना
संवेदनशील कैटगरी वाले विज्ञापन का कॉन्टेंट दिखाने पर पाबंदी लगाना
हम चाहते हैं कि विज्ञापन देने वाले सभी लोग और कंपनियां, हमारे प्रॉडक्ट इस्तेमाल करते समय, स्थानीय कानून के मुताबिक ज़रूरी शर्तों का पालन करें. साथ ही, किशोरों को ध्यान में रखकर बनाए जाने वाले विज्ञापनों से जुड़े नियमों और Google Ads की सभी नीतियों का भी पालन करें. बच्चों और किशोरों को ध्यान में रखकर बनाए जाने वाले विज्ञापनों से जुड़ी हमारी सुरक्षा नीति और इसी तरह की अन्य ज़रूरी नीतियों के बारे में ज़्यादा जानें. यह भी जानें कि ये नीतियां कहां लागू होती हैं और विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों के लिए क्या मायने रखती हैं.
सेक्शुअल कॉन्टेंट
विज्ञापन, उपयोगकर्ताओं की पसंद के हिसाब से होने चाहिए. साथ ही, वे कानूनी नियमों का भी पालन करते हों. हम विज्ञापनों और डेस्टिनेशन में कुछ खास तरह के सेक्शुअल कॉन्टेंट दिखाने की अनुमति नहीं देते. ऐसे विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति उपयोगकर्ता की खोज क्वेरी, उपयोगकर्ता की उम्र, और उस इलाके के स्थानीय कानूनों के आधार पर तय होती है जहां विज्ञापन दिखाया जाना है. विज्ञापनों में नाबालिगों को टारगेट नहीं किया जाना चाहिए.
जानें कि अगर आप हमारी नीतियों का उल्लंघन करते हैं, तो क्या होगा .
प्रतिबंधित सेक्शुअल कॉन्टेंट के उदाहरण : महिला के स्तन और जननांग को दिखाना, सेक्स टॉय, स्ट्रिप क्लब, सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाले कॉन्टेंट वाली लाइव चैट, और सेक्शुअल पोज़ में मॉडल. हालांकि, इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं
शराब के विज्ञापन
हम स्थानीय अल्कोहल कानूनों और उद्योग मानकों का पालन करते हैं, इसलिए अल्कोहल और अल्कोहल से मिलते-जुलते पेय पदार्थों के लिए हम कुछ खास प्रकार के अल्कोहल-संबंधी विज्ञापनों की अनुमति नहीं देते. कुछ प्रकार के अल्कोहल-संबंधी विज्ञापनों की अनुमति तब दी जाती है, जब वे नीचे दी गई नीतियों की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं और केवल उन देशों को लक्षित करते हैं, जहां अल्कोहल के विज्ञापन दिखाने की स्पष्ट अनुमति है.
शराब वाली प्रतिबंधित ड्रिंक के उदाहरण : बीयर, वाइन, सेक, स्पिरिट या हार्ड अल्कोहल, शैंपेन, फ़ोर्टिफ़ाइड वाइन (ऐसी वाइन जिसमें अल्कोहल अलग से मिलाया जाता है), बिना अल्कोहल वाली बीयर, बिना अल्कोहल वाली वाइन, और बिना अल्कोहल वाली डिस्टिल्ड स्पिरिट. हालांकि, इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं
कॉपीराइट वाला कॉन्टेंट
हम स्थानीय कॉपीराइट कानूनों का पालन करते हैं और कॉपीराइट का अधिकार रखने वाले व्यक्ति या इकाई के अधिकारों की सुरक्षा करते हैं. इसलिए, हम ऐसे विज्ञापनों को मंज़ूरी नहीं देते जिनमें कॉपीराइट वाले कॉन्टेंट को इस्तेमाल करने की अनुमति न हो. अगर आपको कॉपीराइट वाला कॉन्टेंट कानूनी तौर पर इस्तेमाल करने की अनुमति है, तो विज्ञापन दिखाने के लिए, सर्टिफ़िकेशन के लिए आवेदन करें या DV360 के लिए यहां क्लिक करें. अगर आपको बिना अनुमति वाला कॉन्टेंट दिखता है, तो कॉपीराइट से जुड़ी शिकायत सबमिट करें .
कॉपीराइट वाले प्रतिबंधित कॉन्टेंट के उदाहरण : ऐसी साइटें या ऐप्लिकेशन जो कॉपीराइट वाले कॉन्टेंट के लिए, बिना मंज़ूरी के ऑफ़लाइन डिस्ट्रिब्यूशन की सुविधा देते हों, बिना मंज़ूरी वाली साइटें या सॉफ़्टवेयर, जो कॉपीराइट वाले कॉन्टेंट को कैप्चर, कॉपी या ऐक्सेस करने की सुविधा देते हों. हालांकि, इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं
जुए और गेम के विज्ञापनों के लिए बनी नीति
हम ज़िम्मेदाराना जुआ विज्ञापनों का समर्थन करते हैं और स्थानीय जुआ कानूनों और उद्योग मानकों का पालन करते हैं, इसलिए हम कुछ खास प्रकार के जुआ-संबंधी विज्ञापनों की अनुमति नहीं देते. जुआ-संबंधी विज्ञापन केवल तभी स्वीकार किए जाते हैं, जब वे नीचे दी गई नीतियों का पालन करते हैं और विज्ञापनदाता ने उचित Google Ads प्रमाणपत्र हासिल कर लिया है. जुआ संबंधी विज्ञापन स्वीकृत देशों पर ही लक्षित होने चाहिए, और उनमे ज़िम्मेदाराना ढंग से जुआ खेलने के बारे में जानकारी को दिखाने वाला एक लैंडिंग पेज होना चाहिए. ऐसे विज्ञापन कभी भी नाबालिगों पर लक्षित नहीं होने चाहिए. जिन क्षेत्रों को आप लक्षित करना चाहते हैं, उनके स्थानीय नियमों की जांच करें.
जुए से जुड़े प्रतिबंधित कॉन्टेंट के उदाहरण : कसीनो, ऐसी साइटें जहां उपयोगकर्ता पोकर, बिंगो, रूलेट या स्पोर्ट्स इवेंट पर दांव लगा सकते हैं, राष्ट्रीय या निजी लॉटरी, खेलों पर सट्टेबाज़ी से जुड़े ऑड्स (संभावित नतीजे) की जानकारी देने वाली एग्रीगेटर साइटें, जुए की साइटों के लिए बोनस कोड या प्रमोशनल ऑफ़र देने वाली साइटें, कसीनो गेम खेलने का तरीका सिखाने वाला ऑनलाइन कॉन्टेंट, "मज़े के लिए पोकर" की तर्ज़ पर गेम खेलने का ऑफ़र देने वाली साइटें, ऐसी साइटें जो बिना कसीनो के कैश जीतने वाले गेम ऑफ़र करती हैं. हालांकि, इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं
स्वास्थ्य सेवा और दवाओं के विज्ञापन
हम स्वास्थ्य सेवा और दवाओं के विज्ञापन से जुड़े नियमों का पालन करते हैं. इसलिए, हमारी कोशिश रहती है कि विज्ञापन और डेस्टिनेशन, ज़रूरी कानूनों और इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के मुताबिक हों. स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कुछ कॉन्टेंट के विज्ञापन बिलकुल नहीं दिखाए जा सकते. स्वास्थ्य सेवा से जुड़े जिस कॉन्टेंट के विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं उसके लिए ज़रूरी है कि विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी को Google से सर्टिफ़िकेट मिला हो और वह उन देशों को टारगेट करे जिनकी लिए अनुमति मिली हो. जिन देशों को टारगेट करना है वहां के स्थानीय नियमों के बारे में जानें.
स्वास्थ्य सेवा की ज़्यादातर नीतियों के तहत, अगर आपका विज्ञापन कैंपेन उन देशों को टारगेट करता है जिनके लिए अनुमति मिली है और डोमेन भी सर्टिफ़ाइड है, तो आपके विज्ञापन को “ स्वीकार किया गया (सीमित तौर पर) ” के तौर पर लेबल किया जाएगा और उसे उन देशों में दिखाया जा सकेगा.
स्वास्थ्य सेवा से जुड़े प्रतिबंधित कॉन्टेंट के उदाहरण : क्लिनिकल ट्रायल के लिए भर्ती, घर पर एचआईवी की जांच, नशे से छुटकारा दिलाने वाली सेवाएं, डॉक्टर के पर्चे पर मिलने वाली दवाओं से जुड़ी सेवाएं. हालांकि, इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं
राजनैतिक कॉन्टेंट
हम सभी राजनीतिक विज्ञापनों और गंतव्यों से स्थानीय अभियान और विज्ञापन से लक्षित सभी क्षेत्रों में लागू चुनाव कानूनों का अनुपालन करने की आशा करते हैं. इस नीति में कानूनी तौर पर अनिवार्य चुनाव के दौरान लागू "कोई प्रचार नहीं अवधियां" शामिल हैं.
राजनैतिक कॉन्टेंट के उदाहरण : राजनैतिक पार्टियों या उम्मीदवारों का प्रमोशन, राजनैतिक मुद्दों की पैरवी. हालांकि, इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं
फ़ाइनेंशियल प्रॉडक्ट और सेवाएं
Google, उपयोगकर्ताओं को सोच-समझकर वित्तीय फ़ैसले लेने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है. Google Ads की नीतियां इस तरह से तैयार की गई हैं कि उपयोगकर्ताओं को फ़ाइनेंशियल प्रॉडक्ट और सेवाओं की लागत का आकलन करने के लिए ज़रूरी जानकारी मिल सके और उन्हें नुकसान पहुंचाने वाली या धोखाधड़ी वाली गतिविधियों से सुरक्षित रखा जा सके.
इस नीति के तहत, फ़ाइनेंशियल प्रॉडक्ट और सेवाओं को ऐसे प्रॉडक्ट और सेवाओं के तौर पर परिभाषित किया गया है जो पैसों और क्रिप्टो करंसी के मैनेजमेंट या निवेश से जुड़ी होती हैं. इसमें व्यक्तिगत तौर पर दी जाने वाली वित्तीय सलाह भी शामिल है.
फ़ाइनेंशियल प्रॉडक्ट और सेवाओं का प्रमोशन करते समय, आपको उस जगह से जुड़े राज्य के कानूनों और स्थानीय कानूनों का पालन करना होगा जहां आपको अपने विज्ञापन दिखाने हैं. उदाहरण के लिए, आपको स्थानीय कानून के मुताबिक, विज्ञापनों से जुड़ी ज़रूरी जानकारी देनी होगी. विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को किसी भी जगह पर विज्ञापन दिखाने से पहले, वहां के स्थानीय कानूनों के बारे में खुद भी जानकारी हासिल करनी चाहिए.
इस नीति में, प्रॉडक्ट से जुड़े अतिरिक्त दिशा-निर्देशों को समय-समय पर अपडेट किया जाता है. इस बारे में ज़्यादा जानें कि हमारी नीतियों का उल्लंघन करने पर क्या होगा .
प्रतिबंधित फ़ाइनेंशियल प्रॉडक्ट और सेवाओं के उदाहरण: निजी क़र्ज़, क़र्ज़ में बदलाव की सेवा, क्रेडिट स्कोर बेहतर करने से जुड़ी सेवाएं. हालांकि, इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं
क्रिप्टो करंसी और इनसे जुड़े प्रॉडक्ट
क्रिप्टो करंसी और इनसे जुड़े प्रॉडक्ट और सेवाओं के नियम जटिल होते हैं. साथ ही, इनमें बदलाव भी होते रहते हैं. इसलिए, Google सिर्फ़ कुछ मामलों में बिना सर्टिफ़िकेशन के ऐसे प्रॉडक्ट और सेवाओं के विज्ञापन दिखाने की मंज़ूरी देता है. हालांकि, यह मंज़ूरी क्रिप्टो करंसी और उनसे जुड़े प्रॉडक्ट और सेवाओं की कुछ ही कैटगरी के विज्ञापनों के लिए दी जाती है.
विज्ञापन देने वाले ज़्यादातर लोगों या कंपनियों का Google से सर्टिफ़ाइड होना ज़रूरी है. हालांकि, हो सकता है कि कुछ मामलों में सर्टिफ़िकेट की ज़रूरत न हो.
क्रिप्टो करंसी से जुड़े ऐसे कारोबार के उदाहरण जिन्हें शायद सर्टिफ़िकेट की ज़रूरत न पड़े: ऐसे कारोबार जो क्रिप्टो करंसी के रूप में पेमेंट स्वीकार करते हैं, क्रिप्टो करंसी माइनिंग हार्डवेयर, एनएफ़टी की सुविधा वाले ऐसे गेम जिनमें खिलाड़ी इन-गेम आइटम खरीद सकते हैं, जैसे, खिलाड़ियों के किरदारों के लिए वर्चुअल कपड़े, इनका इस्तेमाल बेहतर अनुभव पाने या गेम में आगे बढ़ने के लिए किया जाता है. हालांकि, इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं.
क्रिप्टो करंसी से जुड़े ऐसे कारोबार के उदाहरण जिनके लिए सर्टिफ़िकेट ज़रूरी है: क्रिप्टो करंसी एक्सचेंज, क्रिप्टो करंसी वॉलेट, और क्रिप्टो करंसी कॉइन ट्रस्ट. हालांकि, इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं
आपको क्रिप्टो करंसी और इनसे जुड़े प्रॉडक्ट का प्रमोशन करते समय, राज्य और स्थानीय कानूनों का पालन करना होगा. ये कानून उस देश या इलाके से जुड़े होते हैं जिसे आपके विज्ञापन टारगेट करते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, अलग-अलग जगहों के हिसाब से बनी हमारी शर्तों की सूची देखें. ध्यान दें कि इस सूची में सभी शर्तें शामिल नहीं हैं. इसलिए, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को किसी भी जगह पर विज्ञापन दिखाने के लिए, वहां के स्थानीय कानूनों के बारे में खुद भी जानकारी हासिल करनी चाहिए.
डेटिंग और कंपैनियनशिप
Google, विविधता, बिना किसी भेदभाव के सभी को शामिल करने वाली सोच, और दूसरों के प्रति सम्मान को काफ़ी अहमियत देता है. इसलिए, हम सामान्य डेटिंग सेवाओं के प्रमोशन का समर्थन करते हैं. ये सेवाएं भेदभाव करने वाली, शोषण करने वाली या धोखा देने वाली नहीं होनी चाहिए. डेटिंग और कंपैनियनशिप से जुड़े विज्ञापनों को अनुमति तब मिलती है, जब वे हमारी नीतियों के मुताबिक हों. साथ ही, जब विज्ञापन देने वाले को ज़रूरी Google Ads सर्टिफ़िकेशन मिला हो और वे 18 साल से कम उम्र के लोगों को टारगेट न करते हों. विज्ञापनों को उनकी कैटगरी, उपयोगकर्ता की उम्र, स्थानीय कानूनों, उपयोगकर्ता की सेफ़ सर्च सेटिंग, और सेक्शुअल कॉन्टेंट को लेकर उपयोगकर्ता की सर्च क्वेरी के आधार पर प्रतिबंधित किया जा सकता है.
डेटिंग और कंपैनियनशिप से जुड़े प्रतिबंधित कॉन्टेंट के उदाहरण: ऐसे एग्रीगेटर जो अन्य डेटिंग साइटों की सूची बनाते हैं या उनकी समीक्षा करते हैं, डेटिंग से जुड़े ऐसे विज्ञापन या लैंडिंग पेज जो वयस्कों के लिए कॉन्टेंट दिखाते हैं, और ऐसी डेटिंग सेवा जिसमें साफ़ तौर पर सेक्शुअल थीम पर आधारित डेटिंग का प्रमोशन किया जाता हो या साफ़ तौर पर सेक्स के लिए उकसाया जाता हो. जैसे, हुक-अप, स्विंगर या अफ़ेयर डेटिंग सेवाएं. इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं
स्थानीय कानूनी शर्तें
यह पक्का करना हमेशा आपकी ज़िम्मेदारी होती है कि जिन देशों में आपके विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं वहां Google की विज्ञापन नीतियों के साथ-साथ, लागू होने वाले सभी नियमों और कानूनों का पालन किया जा रहा हो.
पाबंदी वाले अन्य कारोबार
प्रतिबंधित विज्ञापन फ़ॉर्मैट और सुविधाएं
Google विज्ञापनों पर बेहतर विज्ञापन फ़ॉर्मैट और सुविधाओं का ऐक्सेस कई कारकों से तय होता है. कुछ विज्ञापन फ़ॉर्मैट, विज्ञापन देने वाले सभी लोगों के लिए तब तक उपलब्ध नहीं होते, जब तक वे हमारी खास शर्तों को पूरा नहीं कर लेते या फिर सर्टिफ़िकेशन की प्रोसेस पूरी नहीं करते.
सीमित तौर पर विज्ञापन दिखाना
Google Ads नेटवर्क को सुरक्षित रखने के लिए, हम ऐसे विज्ञापनों को सीमित तौर पर दिखाते हैं जिनमें आपत्तिजनक कॉन्टेंट हो या जिनसे उपयोगकर्ताओं को खराब अनुभव मिलने की आशंका ज़्यादा हो. ऐसे मामलों में, विज्ञापन देने वाले ऐसे लोग या कंपनियां ही बिना इंप्रेशन कम किए विज्ञापन दिखा सकेंगी जिन्होंने नीति की शर्तें पूरी की हों. इस बारे में ज़्यादा जानें कि सीमित तौर पर विज्ञापन दिखाने की सुविधा कब लागू होती है और विज्ञापन देने वाला कौनसा व्यक्ति या कंपनी नीति की शर्तें पूरी करती है.
एडिटोरियल और तकनीकी शर्तें
हम उपयोगकर्ताओं को दिलचस्प लगने वाले ऐसे विज्ञापन दिखाना चाहते हैं जो उन्हें परेशान न करें और जिनके साथ इंटरैक्ट करना आसान हो. इसलिए, हमने एडिटोरियल की शर्तें तय की हैं, ताकि आपके विज्ञापन उपयोगकर्ताओं के लिए आकर्षक बने रहें. साथ ही, हमने कुछ तकनीकी शर्तें भी तय की हैं, ताकि उपयोगकर्ता और विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, हमारी ओर से ऑफ़र किए जाने वाले कई तरह के विज्ञापन फ़ॉर्मैट का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा ले सकें.
आपको बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव देने के लिए, Google यह चाहता है कि सभी विज्ञापन, ऐसेट, और डेस्टिनेशन, प्रोफ़ेशनल होने के साथ-साथ एडिटोरियल स्टैंडर्ड के मुताबिक हों. हम सिर्फ़ ऐसे विज्ञापनों की अनुमति देते हैं जो प्रोफ़ेशनल तरीके से डिज़ाइन किए गए हों और जिनका मैसेज साफ़ हो. साथ ही, विज्ञापन का कॉन्टेंट, उपयोगकर्ताओं के काम का और उनके लिए फ़ायदेमंद होना चाहिए. इसके अलावा, यह भी ज़रूरी है कि उपयोगकर्ता, विज्ञापन के कॉन्टेंट के साथ आसानी से इंटरैक्ट कर सकें.
इन एडिटोरियल और प्रोफ़ेशनल शर्तों को पूरा न करने वाले विज्ञापनों के उदाहरण : बहुत सामान्य विज्ञापन, जिनमें वाक्यांश साफ़ तौर पर न लिखे गए हों. जैसे, "यहां प्रॉडक्ट खरीदें", शब्दों, संख्याओं, अक्षरों, विराम-चिह्न या प्रतीकों का बनावटी इस्तेमाल. जैसे, FREE, f-r-e-e और F₹€€!!. हालांकि, इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं
डेस्टिनेशन की ज़रूरी शर्तें
हम चाहते हैं कि उपभोक्ताओं को किसी विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद अच्छा अनुभव मिले. इसलिए, विज्ञापन के डेस्टिनेशन ऐसे होने चाहिए जिनसे उपयोगकर्ताओं को यूनीक वैल्यू मिले. साथ ही, ये डेस्टिनेशन चालू, काम के, और नेविगेट करने में आसान होने चाहिए.
डेस्टिनेशन की ज़रूरी शर्तों को पूरा नहीं करने वाले विज्ञापनों के उदाहरण : ऐसे डिसप्ले यूआरएल जो लैंडिंग पेज के यूआरएल को सटीक ढंग से नहीं दिखाते, ऐसी साइटें या ऐप्लिकेशन जिन्हें अभी बनाया जा रहा है, ऐसी साइटें जिन्हें आम तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले ब्राउज़र में नहीं देखा जा सकता, ऐसी साइटें जिन पर ब्राउज़र का 'वापस जाएं' बटन बंद है. हालांकि, इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं
बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव देने के लिए, Google सभी विज्ञापनों, ऐसेट, और डेस्टिनेशन में कुछ तकनीकी शर्तों को पूरा करना ज़रूरी बनाता है. इससे यह पक्का होता है कि आपके विज्ञापन आकर्षक और काम के हों. विज्ञापनों में इस्तेमाल की गई इमेज और टेक्स्ट साफ़ तौर पर दिखने चाहिए. साथ ही, विज्ञापन आकर्षक होने चाहिए. इसके अलावा, इनमें उपयोगकर्ताओं के काम का कॉन्टेंट हो और इससे आसानी से इंटरैक्ट किया जा सके.
तकनीकी शर्तों को पूरा नहीं करने वाले विज्ञापनों के उदाहरण : खाते के लिए तय सीमाओं से ज़्यादा विज्ञापन और अन्य कॉन्टेंट, विज्ञापनों या डेस्टिनेशन के कॉन्टेंट का टारगेटिंग के लिए चुनी गई ऐसी भाषा में होना जो उपलब्ध नहीं है, ऐसे HTML5 विज्ञापन जो ठीक से काम न करते हों या खाली दिखते हों. हालांकि, इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं
विज्ञापन फ़ॉर्मैट की ज़रूरी शर्तें
आपको बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव देने के साथ-साथ आकर्षक और प्रोफ़ेशनल लुक वाले विज्ञापन दिखाने के लिए, हम सिर्फ़ ऐसे विज्ञापनों की अनुमति देते हैं जो विज्ञापन फ़ॉर्मैट के हिसाब से लागू होने वाली ज़रूरी शर्तों का पालन करते हों. इस्तेमाल किए जा रहे सभी विज्ञापन फ़ॉर्मैट के लिए ज़रूरी शर्तें पढ़ें.
इन फ़ॉर्मैट में मौजूद ऐसे विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति नहीं देते हैं जो परिवार के साथ देखने लायक नहीं हैं: इमेज वाले विज्ञापन, वीडियो विज्ञापन, और बिना टेक्स्ट वाले अन्य विज्ञापन फ़ॉर्मैट. सेक्शुअल कॉन्टेंट से जुड़ी हमारी नीति के बारे में ज़्यादा जानें.
विज्ञापन देने वाले जो लोग या कंपनियां नए विज्ञापन फ़ॉर्मैट के बीटा प्रोग्राम में हिस्सा ले रही हैं उन्हें Google Ads के प्रतिनिधि या Google Ads की ग्राहक सहायता टीम से संपर्क करना चाहिए. इससे उन्हें खास तौर पर फ़ॉर्मैट से जुड़ी नीति की ज़रूरी शर्तों के बारे में जानने में मदद मिलेगी.
विज्ञापन फ़ॉर्मैट की ज़रूरी शर्तों के उदाहरण : विज्ञापन के मुख्य हिस्से या हेडलाइन के लिए वर्ण सीमा, इमेज के साइज़ से जुड़ी शर्तें, फ़ाइल के साइज़ की सीमाएं, वीडियो की लंबाई से जुड़ी सीमाएं, आसपेक्ट रेशियो (लंबाई-चौड़ाई का अनुपात). हालांकि, इस तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं
हमारी नीतियों के बारे में जानकारी
Google Ads दुनिया के सभी छोटे-बड़े कारोबारों को Google और हमारे सभी नेटवर्क पर अलग-अलग तरह के प्रॉडक्ट, सेवाओं, ऐप्लिकेशन, और वेबसाइटों को प्रमोट करने की सुविधा देता है. हम मौजूदा और संभावित ग्राहकों के साथ-साथ ऑडियंस तक पहुंचने में आपकी मदद करना चाहते हैं. हालांकि, उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित और बेहतर अनुभव देने के लिए, हम उनके देखे जाने वाले विज्ञापनों से जुड़े सुझाव, राय या शिकायत पर ध्यान देते हैं. हम विज्ञापन से जुड़े ऑनलाइन रुझानों और उन्हें दिखाने के तरीकों, इंडस्ट्री स्टैंडर्ड, और नियमों में होने वाले बदलावों की भी नियमित रूप से समीक्षा करते हैं. आखिर में, अपनी नीतियां बनाते समय, हम एक कंपनी के रूप में अपने मूल्यों और संस्कृति पर विचार करने के साथ-साथ काम करने के तरीके, तकनीक, और कारोबार से जुड़ी बातों का भी ध्यान रखते हैं. इसी वजह से, हमने ऐसी नीतियां बनाई हैं जो Google नेटवर्क पर दिखाए जाने वाले सभी विज्ञापनों पर लागू होती हैं.
Google के मुताबिक, विज्ञापन देने वाले लोगों और कंपनियों के लिए लागू होने वाले सभी नियमों और कानूनों के साथ-साथ, ऊपर बताई Google की नीतियों का पालन करना ज़रूरी है. यह काफ़ी अहम है कि जिन जगहों पर आपका कारोबार चलता है या जहां आपके विज्ञापन दिखाए जाते हैं, आप उनसे जुड़ी ज़रूरी शर्तों के बारे में जानें और अपडेट रहें. अगर हमें ऐसा कॉन्टेंट मिलता है जो इन ज़रूरी शर्तों का उल्लंघन करता है, तो हम उसे दिखाए जाने से रोक सकते हैं. ऐसा हो सकता है कि बार-बार या गंभीर उल्लंघन होने पर, हम अपने प्लैटफ़ॉर्म पर आपके विज्ञापन दिखाना बंद कर दें.
विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों की यह ज़िम्मेदारी है कि वे किसी ऐसे कॉन्टेंट का प्रमोशन न करें या ऐसी गतिविधि में शामिल न हों जिससे हमारे उपयोगकर्ताओं, कर्मचारियों या Google Ads नेटवर्क को नुकसान पहुंचे. इस तरह का कॉन्टेंट या गतिविधि दिखने पर हम कार्रवाई कर सकते हैं. इनमें आपके विज्ञापनों को सीमित या ब्लॉक करना या आपके खाते को निलंबित करना शामिल है. इसके अलावा, और भी कार्रवाइयां की जा सकती हैं.
क्या आपको मदद चाहिए?
अगर आपको हमारी नीतियों के बारे में कुछ पूछना है, तो नीति के दिशा-निर्देश और उदाहरण देखें या Google Ads सहायता टीम से संपर्क करें .
क्या यह उपयोगी था?