Google Chrome को डाउनलोड और इंस्टॉल करना
发布时间:2026-09-20 | 浏览:3
Chrome वेब ब्राउज़र को बिना किसी शुल्क के डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है. साथ ही, इसका इस्तेमाल करके वेब ब्राउज़ किया जा सकता है.
Chrome का इस्तेमाल करने के लिए सिस्टम से जुड़ी ज़रूरी शर्तें देखना
Intel प्रोसेसर या ARM प्रोसेसर के साथ, Windows पर Chrome का इस्तेमाल करने के लिए, आपको इनकी ज़रूरत होगी:
Intel प्रोसेसर: Windows 7 और इसके बाद के वर्शन. Intel Pentium 4 या इसके बाद वाला प्रोसेसर, जिसमें SSE3 की सुविधा हो
Windows 7 और इसके बाद के वर्शन.
Intel Pentium 4 या इसके बाद वाला प्रोसेसर, जिसमें SSE3 की सुविधा हो
ARM प्रोसेसर: Windows 11 और इसके बाद के वर्शन.
Mac पर Chrome इस्तेमाल करने के लिए, आपके पास macOS 13 Ventura या इसके बाद का वर्शन होना चाहिए.
Linux पर Chrome इस्तेमाल करने के लिए, आपको इनकी ज़रूरत होगी:
64-बिट Ubuntu 18.04+, Debian 10+, openSUSE 15.5+, या Fedora Linux 39+.
x86-64 डिवाइस: x86-64 प्रोसेसर, जिसमें SSE3 की सुविधा हो.
ARM डिवाइस: 64-बिट वाले ARM सीपीयू.
Chrome इंस्टॉल करने का तरीका
अहम जानकारी: Chrome डाउनलोड करने से पहले, देखें कि यह आपके ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है या नहीं. यह भी चेक कर लें कि आपका डिवाइस, सिस्टम की अन्य ज़रूरी शर्तें पूरी करता हो.
अपने कंप्यूटर पर, इंस्टॉलेशन फ़ाइल डाउनलोड करें.
फ़ाइल को इंस्टॉल करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें. अगर आपको "क्या आपको इस फ़ाइल को चलानी है?" मैसेज मिलता है, तो चलाएं को चुनें. अगर आपको "क्या इस ऐप्लिकेशन को डिवाइस में बदलाव करने की अनुमति देनी है" मैसेज मिलता है, तो हां पर क्लिक करें.
अगर आपको "क्या आपको इस फ़ाइल को चलानी है?" मैसेज मिलता है, तो चलाएं को चुनें.
अगर आपको "क्या इस ऐप्लिकेशन को डिवाइस में बदलाव करने की अनुमति देनी है" मैसेज मिलता है, तो हां पर क्लिक करें.
Chrome खोलें. Windows 10 और इसके बाद वाले वर्शन में, फ़ाइल इंस्टॉल होने के बाद, एक Chrome विंडो खुलती है. Chrome को अपना डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र बनाया जा सकता है.
Windows 10 और इसके बाद वाले वर्शन में, फ़ाइल इंस्टॉल होने के बाद, एक Chrome विंडो खुलती है. Chrome को अपना डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र बनाया जा सकता है.
सलाह: अगर आपने Firefox जैसे किसी दूसरे ब्राउज़र का इस्तेमाल किया है, तो Chrome में अपनी सेटिंग इंपोर्ट की जा सकती हैं.
Chrome को ऑफ़लाइन इंस्टॉल करना
अगर आपको अपने Windows कंप्यूटर पर Chrome डाउनलोड करने में समस्याएं आ रही हैं, तो Chrome को किसी दूसरे कंप्यूटर पर डाउनलोड करने के लिए, यहां दिया गया दूसरा लिंक आज़माएं.
अपने कंप्यूटर पर, किसी दूसरे कंप्यूटर के लिए Chrome इंस्टॉलर डाउनलोड करें.
पेज पर सबसे नीचे, “Chrome फ़ैमिली” में जाकर, अन्य प्लैटफ़ॉर्म चुनें.
उस डिवाइस का ओएस चुनें जिस पर आपको Chrome इंस्टॉल करना है.
फ़ाइल डाउनलोड करें.
फ़ाइल को उस कंप्यूटर पर ले जाएं जहां Chrome इंस्टॉल करना है.
इंस्टॉल करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
अपने कंप्यूटर पर, इंस्टॉलेशन फ़ाइल डाउनलोड करें.
"googlechrome.dmg" नाम की फ़ाइल खोलें. जो विंडो खुलेगी उसमें आपको Chrome दिखेगा.
जो विंडो खुलेगी उसमें आपको Chrome दिखेगा.
Chrome को खींचकर Applications फ़ोल्डर में छोड़ें. आपको एडमिन पासवर्ड डालना पड़ सकता है. अगर आपको एडमिन पासवर्ड डालने में समस्या आ रही है, तो Chrome को ऐसी जगह पर खींचकर छोड़ें जहां आपके पास सभी अनुमतियां हों. जैसे, आपका डेस्कटॉप.
आपको एडमिन पासवर्ड डालना पड़ सकता है.
अगर आपको एडमिन पासवर्ड डालने में समस्या आ रही है, तो Chrome को ऐसी जगह पर खींचकर छोड़ें जहां आपके पास सभी अनुमतियां हों. जैसे, आपका डेस्कटॉप.
अहम जानकारी: इंस्टॉल करने के बाद, फ़ाइलों को हटाने के लिए, Finder के साइडबार में “Chrome” के बगल में मौजूद, निकालें को चुनें.
Linux पर Chrome इंस्टॉल करना और उसका इस्तेमाल करना
Chrome को इंस्टॉल करने के लिए, उसी सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करें जो आपके कंप्यूटर पर प्रोग्राम इंस्टॉल करता है. आपको एडमिन खाते का पासवर्ड डालना होगा.
अपने कंप्यूटर पर, इंस्टॉलेशन फ़ाइल डाउनलोड करें. Debian/Ubuntu के लिए: x86-64 .deb पैकेज या arm64 .deb पैकेज (arm64 सीपीयू के लिए) चुनें. Fedora/openSUSE के लिए: x86-64 .rpm पैकेज या arm64 .rpm पैकेज (arm64 सीपीयू के लिए) चुनें.
Debian/Ubuntu के लिए: x86-64 .deb पैकेज या arm64 .deb पैकेज (arm64 सीपीयू के लिए) चुनें.
Fedora/openSUSE के लिए: x86-64 .rpm पैकेज या arm64 .rpm पैकेज (arm64 सीपीयू के लिए) चुनें.
पैकेज खोलने के लिए, इंस्टॉल करें को चुनें.
अपना एडमिन पासवर्ड डालें. पहली बार Chrome लॉन्च करने पर, आपको Google की सेवा की शर्तें पढ़नी और स्वीकार करनी होंगी.
पहली बार Chrome लॉन्च करने पर, आपको Google की सेवा की शर्तें पढ़नी और स्वीकार करनी होंगी.
अहम जानकारी: Chrome को आपके पैकेज मैनेजर में जोड़ा जाता है, ताकि यह अप-टू-डेट रहे. सुरक्षा से जुड़े अपडेट उपलब्ध होने पर, Chrome आपको इसकी सूचना देता है.
इसी विषय से जुड़े लिंक
Chrome इंस्टॉल करने में आने वाली समस्याएं ठीक करना
Chrome में साइन इन करना और उसे सिंक करना
Google Chrome को अपडेट करना
Google Chrome अनइंस्टॉल करना
आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:
बात चाहे बेहतर प्रॉडक्टिविटी की हो या ब्राउज़र को अपनी पसंद के मुताबिक बनाने की, जानें कि कैसे अपने ब्राउज़र पर तेज़ी से काम किए जा सकते हैं.