Delhi News (दिल्ली न्यूज़): Latest Delhi News (दिल्ली समाचार) in Hindi – Aaj Tak
发布时间:2026-09-20 | 浏览:3
इंडिया टुडे हिंदी
Harper's Bazaar
Reader’s Digest
एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी का शक, काठमांडू जा रही फ्लाइट लौटी
दिल्ली से काठमांडू जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI219 में तकनीकी खराबी की आशंका के कारण विमान दिल्ली वापस लौट आया. क्रू ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत यह निर्णय लिया.
दिल्ली में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में एक सोसायटी के बाहर कथित तौर पर मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि एक डिलीवरी एजेंट ने मजदूर को फुटपाथ पर मुंह के बल पड़ा देखा और ब्लिंकइट एम्बुलेंस बुलाई.
बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर तैयार, मयूर विहार से AIIMS तक सिग्नल-फ्री सफर
दिल्ली के लोगों के लिए बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का इंतजार अब खत्म होने वाला है. करीब 9 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड मार्ग मयूर विहार फेज-1 को AIIMS से सिग्नल-फ्री जोड़ेगा. 29 सितंबर को इसका उद्घाटन प्रस्तावित है. परियोजना में देश के फ्लाईओवर कॉरिडोर में पहली बार डेडिकेटेड साइकिल ट्रैक के साथ पैदल यात्रियों के लिए भी सुविधाएं दी गई हैं.
पीने के पानी से फर्श की सफाई, महिला से जल बोर्ड ने वसूला ₹20 हजार फाइन
हैदराबाद के जुबली हिल्स में पीने के पानी के दुरुपयोग पर जल बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है. रोड नंबर 23 पर एक उपभोक्ता को पेयजल से फर्श साफ करते पकड़ा गया. HMWSSB ने ₹20 हजार का जुर्माना लगाया और राशि वसूल ली. अधिकारियों ने लोगों को पानी का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की चेतावनी देते हुए जांच तेज करने की बात कही है.
पूर्व RAW चीफ को बताया अंकल, करोड़ों की ठगी... युवराज हत्याकांड में खुलासा
युवराज हत्याकांड की जांच के बीच एक पुरानी FIR सामने आई है. इसमें पूर्व RAW चीफ को अंकल बताने, फर्जी सरकारी नोटिस भेजने और करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप लगाए गए हैं. अब पुलिस इस मामले की कड़ियों को युवराज हत्याकांड की जांच से जोड़कर देख रही है.
'ज्यादातर छात्र सरकार के खिलाफ, लेकिन...', DUSU रिजल्ट पर आया CJP का बयान
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में ABVP ने चार में से तीन प्रमुख पदों पर जीत हासिल की है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर NSUI से बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु ने जीत दर्ज की.
DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, अध्यक्ष समेत 3 पदों पर जीत
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इस बार के चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मुख्य पदों पर कब्जा जमाया है. एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पदों पर जीत दर्ज की है. वहीं दूसरी तरफ, उपाध्यक्ष पद पर एक निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु ने जीत हासिल की है. इस चुनाव में कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) को करारा झटका लगा है और उसका खाता भी नहीं खुल सका है.
अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को SIR मामले में नोटिस, जानिए क्या है वजह
दिल्ली में चल रही मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल समेत उनके परिवार के पांच सदस्यों को नोटिस जारी किया गया है.
जलवायु प्रयासों पर PM ने दुनिया के सामने रखा भारत का रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन वैश्विक औसत के आधे से भी कम और विकसित देशों की तुलना में करीब छह गुना कम है। उन्होंने भारत की पर्यावरणीय पहलों और नवीकरणीय ऊर्जा में प्रगति का जिक्र किया।
दिल्ली में आवारा कुत्ते का 18 महीने के बच्चे पर हमला, CCTV में कैद हुई घटना
दिल्ली के तिमारपुर इलाके में गली में खेल रहे 18 महीने के एक मासूम बच्चे पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा शांति से खेल रहा था, तभी सामने से आए आवारा कुत्ते ने सीधे उसके चेहरे पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया.
दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप, प्रियंका गांधी ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुई हैवानियत के मामले पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने तीखे सवाल खड़े किए हैं. प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार और समाज दोनों की विफलता पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहा है.
दिल्ली में SpiceJet की फ्लाइट्स में देरी, लेह-जम्मू समेत 5 उड़ानें प्रभावित
सुबह-सुबह दिल्ली से स्पाइसजेट की 4 घरेलू और 1 अंतरराष्ट्रीय उड़ान देर से चली, जिससे 500 से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए. टर्मिनल 1 से तीन उड़ानें लेह की और एक जम्मू की थी, जिनके करीब 450 यात्री परेशान रहे. लेह की SG127 सुबह 4.50 की जगह करीब 9 बजे उड़ी. सूत्रों के मुताबिक रात 2.30 बजे चेक इन स्टाफ नहीं आया, बाद में ड्यूटी मैनेजर ने यात्रियों को शांत कराया.
CCTV: दिल्ली में बेकाबू कार का कहर, पैदल जा रहे शख्स को कुचला
दिल्ली के बाहरी जिले के नांगलोई इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. यहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ एक बेकाबू और अनियंत्रित कार ने सड़क के किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह पूरी घटना वहाँ लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
नाबालिग से दरिंदगी पर प्रियंका गांधी के सवाल, NCW ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट
दिल्ली में नाबालिग बच्ची के कथित गैंगरेप और हत्या के मामले को लेकर प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. वहीं NCW ने मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस से समयबद्ध जांच और 7 दिनों में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है.
दिल्ली: सब्जी बनाने के विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने मारी गोली
दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र में सब्जी बनाने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. शुक्रवार शाम हुई इस वारदात के बाद आरोपी पति कमलेश ने पड़ोसियों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
दिल्ली में 18 महीने के बच्चे पर टूट पड़ा आवारा कुत्ता, गाल नोच डाला
दिल्ली के तिमारपुर इलाके के संगम विहार में 18 महीने के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया. बच्चा गली नंबर-5 में खेल रहा था, तभी कुत्ता उस पर टूट पड़ा. यह घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. आसपास के लोगों ने देखा तो दौड़े और मासूम को बचाया.
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें, इस रूट पर सेवाएं प्रभावित
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर शाहदरा और वेलकम के बीच तकनीकी समस्या के चलते ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं. बाकी सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा सामान्य है.
हैदराबाद में गणेश विसर्जन से लौटते वक्त हादसा, 4 की मौत
तेलंगाना के हैदराबाद में NH-44 पर पलामाकुला गांव के पास भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. सभी लोग गणेश विसर्जन की रस्मों में शामिल होने के बाद महबूबनगर स्थित अपने गांव से लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि ड्राइवर सबावथ अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए.
'शेरवानी रह गई, दूल्हा...', युवराज की बहन की बातें सुन भर जाएंगी आंखें
शादी में कुछ ही हफ्ते बाकी थे. युवराज सिंह मनचंदा की शेरवानी फाइनल हो चुकी थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था. 6 सितंबर को लाजपत नगर में खरीदारी के बाद युवराज एक मीटिंग के लिए निकले, लेकिन फिर घर नहीं लौटे. कुछ दिन बाद उनकी लाश गुरुग्राम के नाले में मिली.
फुटपाथ पर चल रहे युवक को गाड़ी ने रौंदा, परिवार बोला- नशे में था चालक
दिल्ली के नांगलोई इलाके में तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर चल रहे 31 वर्षीय महेश कुमार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
युवराज हत्याकांड में पैसों का एंगल, 2 गोलियां, दो दिन कार में शव लेकर घूमे
गुरुग्राम में युवराज सिंह मनचंदा की हत्या के पीछे शुरुआती जांच में पैसों का लेन-देन सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद युवराज की गर्दन में दो गोलियां मारी गईं. शव को कार में रखकर आरोपी करीब दो दिन तक गुरुग्राम में घूमते रहे. बाद में नाले में शव फेंककर उत्तराखंड के कैची धाम पहुंचे, जहां से दोनों गिरफ्तार हुए.