Bhulekh UP (यूपी भूलेख 2026) खसरा खतौनी नकल और भू
发布时间:2026-09-19 | 浏览:1
राष्ट्रीय भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (DILRMP) के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व परिषद विभाग ने राज्य में भूमि अभिलेखों को डिजिटल पोर्टल upbhulekh.gov.in की शुरुआत की है। इस पोर्टल को प्रारंभ दिनांक 2 मई 2016 से हुई थी, जिसे अब उत्तर प्रदेश की समस्त तहसीलों में अब लागू कर दिया गया है.
Bhulekh UP (भूलेख उत्तरप्रदेश ) ऑनलाइन पोर्टल की मदद से राज्य के नागरिक खसरा खतौनी नकल यानि रियल टाइम खतौनी, अधिकार अभिलेख नकल, भू नक्शा, खसरा नंबर, खतौनी ,गाटा संख्या और भूमि उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
Bhulekh Area Calculator
खतौनी नकल देखें
वाद ग्रस्त भूमि की जानकारी
भूखंड विक्रय की स्थिति जाने
भूलेख शब्द दो शब्दों "भू" (भूमि) और "लेख" (अभिलेख) से मिलकर बना है । इस प्रकार भूलेख का अर्थ है "भूमि का अभिलेख" होता है, UP Bhulekh उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक भूमि अभिलेख पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के नागरिक अपने भूमि अभिलेख (खसरा खतौनी) ऑनलाइन देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश का राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किया जाता है और यह विभाग नागरिकों को उनकी जमीन से जुड़ी सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराता है।
Daily Attendance & Khata Book
रजिस्टर का झंझट खत्म! दुकान, लेबर और स्टाफ की हाजिरी व सैलरी का पूरा हिसाब चुटकियों में संभालें। 100% सुरक्षित और 9+ भारतीय भाषाओं में।
🏗️ भूलेख पोर्टल का इतिहास
UP Bhulekh (उत्तर प्रदेश) पोर्टल का प्रारंभ 2 मई 2016 को हुई थी। यह भारत के सबसे बड़े राज्यों में से भूमि रिकॉर्ड को डिजिटलीकरण करने वाली एक महत्वाकांक्षी परियोजना है । इस पोर्टल का विकास डिजिटल इंडिया मिशन के तहत किया गया है।
यह पोर्टल वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों और 350+ तहसीलों में सफलतापूर्वक कार्यान्वित है। यह पोर्टल ने राज्य के नागरिकों के जीवन को सुविधाजनक बनाया है और भूमि संबंधी कार्यों में आने वाली समस्याओ को कम किया है।
भूलेख का उद्देश्य
इस भूलेख पोर्टल की मदद से लोगों का समय और पैसा दोनों बचता है और उनके जमीन संबंधित जानकारी जैसे की जमीन रिकॉर्ड और नक्शा, आदि देखना ऑनलाइन हो जाता है। इस पोर्टल की मदद से सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आई है और भ्रष्टाचार में सुधार हुआ है, और इससे लोग घर बैठे ऑनलाइन खसरा खतौनी देख रहे हैं।
महत्वपूर्ण बातें
भूलेख पोर्टल पर सभी सेवाएं निशुल्क उपलब्ध हैं
आप अपनी जमीन का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकते हैं
खसरा खतौनी की नकल डाउनलोड कर सकते हैं
भू-नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं
UP Bhulekh खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें
वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाना होगा ।
होमपेज पर "खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखे" विकल्प पर क्लिक करना होगा ।
कैप्चा कोड दर्ज करें
इसके बाद दिखाए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके "Submit" बटन पर क्लिक करना होगा ।
इसके बाद आपको अपना जनपद, तहसील और ग्राम चुनाव करना होगा ।
खोज का प्रकार चुनें
इसके बाद आपको निम्न में से एक विकल्प को चुनना होगा :
खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजे
खाता संख्या द्वारा खोजे
खातेदार के नाम द्वारा खोजे
नामांतरण दिनांक से खोजे
जानकारी दर्ज करें
चुने गए विकल्प के अनुसार जानकारी को दर्ज करना होगा और "खोजे" बटन पर क्लिक करना होगा ।
इसके बाद सूची में से अपना खसरा/खाता चुन कर "उद्धरण देखे" बटन पर क्लिक करना होगा ।
कैप्चा पूरा करें
कैप्चा कोड दर्ज करके "Continue" बटन पर क्लिक कर देना है ।
खतौनी प्राप्त करें
अब आपके सामने खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल आ जाएगी। जिसे आप देखा सकते है और जरूरत पड़ने पर डाउनलोड कर सकते है ।
महत्वपूर्ण सूचना
खतौनी देखने से पहले खाता संख्या, खसरा संख्या और खातेदार संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारी का ध्यान रखना चाहिए ।
आप खतौनी को प्रिंट करके या डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं
यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है
UP Bhulekh भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाना होगा ।
होमपेज पर "भूखण्ड/ गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने" विकल्प पर क्लिक करना होगा ।
इसके बाद आपको अपना जिला, तहसील और गांव चुनाव करना होगा ।
गाटा नंबर दर्ज करें
इसके बाद गाटा नंबर दर्ज करके "खोजें" विकल्प पर क्लिक करना होगा ।
गाटा नंबर पर क्लिक करें
जिस गाटे में विवाद देखना चाहते हैं, उस गाटे नंबर पर क्लिक करना होगा ।
यदि गाटे में कोई विवाद नहीं है तो संदेश दिखेगा कि "कोई विवाद नहीं है"।
यदि आपके द्वारा दर्ज किए गाटे पर कोई विवाद चल रहा है, तो आपको उसके बारे में यहाँ सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
UP Bhulekh भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
चरण 1: वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाना होगा ।
चरण 2: सेवा का चयन
होमपेज पर "भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने" विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 3: कैप्चा कोड दर्ज करें
दिखाए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके "Submit" बटन पर क्लिक करना होगा ।
चरण 4: स्थान का चयन
अपना जिला, तहसील और गांव का चयन करना होगा ।
चरण 5: गाटा नंबर दर्ज करें
जिस भूखंड/गाटे की विक्रय स्थिति जाननी है, उसका गाटा नंबर को दर्ज करना होगा ।
चरण 6: खोजें बटन पर क्लिक करें
इसके बाद "खोजें" बटन पर क्लिक करके विक्रय स्थिति की जानकारी दिखायी देने लगेगी ।
चरण 7: विक्रय स्थिति देखें
अब आपके सामने भूखंड/गाटे की विक्रय स्थिति की पूरी जानकारी आ जाएगी, इस प्रकार आप उस गाटा की विक्रय स्थिति को देख सकते है ।
विक्रय स्थिति में उपलब्ध जानकारी
भूखंड/गाटे का पूरा विवरण
विक्रय की तारीख और समय
खरीदार और विक्रेता का विवरण
विक्रय राशि की जानकारी
रजिस्ट्री विवरण
विक्रय दस्तावेज संख्या
विक्रय की वर्तमान स्थिति
महत्वपूर्ण सूचना
विक्रय स्थिति जानने के लिए आपके पास गाटा नंबर होना आवश्यक है
यदि भूखंड का विक्रय हुआ है तो आपको खरीदार का पूरा विवरण मिलेगा
विक्रय स्थिति की जानकारी वास्तविक समय में अपडेट होती है
यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है
इस सेवा के माध्यम से आप किसी भी भूखंड/गाटे की विक्रय स्थिति की जांच कर सकते हैं, जिससे आपको जमीन खरीदने या बेचने से पहले उसकी पिछली विक्रय गतिविधियों के बारे में पता चल सके। यह संपत्ति के लेन-देन में पारदर्शिता लाता है और धोखाधड़ी की संभावना को कम करता है।
भू-नक्शा देखें (Bhunaksha UP)
वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले UP Bhunaksha की आधिकारिक वेबसाइट upbhunaksha.gov.in पर जाना होगा ।
इसके बाद आपको अपना राज्य, जिला, तहसील और गाँव का चयन करना होगा ।
प्लॉट नंबर दर्ज करें
प्लॉट (खसरा) नंबर दर्ज करें या नक्शे में दिए गए भूखंडों पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके दर्ज की जानकारी संबंधित क्षेत्र का सही तरीके से विवरण दर्ज करने पर भूमि मानचित्र नक्शा लोड हो जाएगा।
इस प्रकार से आप के चुने गए प्लॉट के नक्शा की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
यदि आप इसका प्रिंट निकालना चाहते हैं, तो "Map Report" विकल्प पर क्लिक करें।
भू-नक्शा मे उपलब्ध जानकारी
भूखंड का पूरा नक्शा
हिस्सेदारों की संख्या
कृषि भूमि, बंजर, सरकारी भूमि की जानकारी
नवीन परती, नाला, खेत खलियान, कुआ आदि के बारे में जानकारी
उत्तर प्रदेश - भूमि प्रकार सूची
उत्तर प्रदेश में भूमि के उपयोग और स्वामित्व के आधार पर विभिन्न प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है।
🔧 मुख्य सेवाएं और सुविधाएं
✨ पोर्टल के मुख्य लाभ
भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाएं पूरी तरह निशुल्क हैं। किसी भी प्रकार की शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।
📞 यूपी भूलेख हेल्पलाइन
यदि आपको भूलेख यूपी ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करते समय कोई समस्या आती है, तो आप सहायता के लिए भूलेख यूपी सहायता टीम से संपर्क कर सकते हैं। भूलेख यूपी संपर्क जानकारी इस प्रकार है: